Skip to main content

मुस्लिम वोट के लिए कर सकते हैं धर्म परिवर्तन अखिलेश : राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

 अखिलेश को मिल रहा आईएसआई का संरक्षण, मुस्लिम वोट के लिए कर सकते हैं धर्म परिवर्तनयूपी राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला I

मेराज उद्दीन सिद्दीकी, पीबीसी न्यूज 



  • नवंबर, 2021  09 PM

विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण प्राप्त है और कहा कि वह मुसलमानों को खुश करने के लिए धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। मंत्री ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश को पड़ोसी देश की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से भी आर्थिक सहायता मिल रही है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक जगत के लिए चुनौती
यूपी सरकार में मंत्री आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक जगत के लिए चुनौती बन गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आईएसआई का पूरा समर्थन मिल रहा है। अखिलेश को आईएसआई से 'संरक्षण और सुविधा' (संरक्षण और सलाह) मिल रही है। संभव है कि इससे उन्हें आर्थिक सहयोग भी मिल रहा हो। शुक्ला की यह टिप्पणी तब आई है जब सरदार पटेल की 146वीं जयंती के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई में एक जनसभा में कथित तौर
पर कहा था कि सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर बने तथा उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में मदद की और संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। 
ओमप्रकाश राजभर पर भी आतंकवादी संगठनों से मदद लेने का आरोप 
शुक्ला ने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए यादव ने नमाज अदा की और रोजा रखा। वह वोट पाने के लिए धर्मांतरण (धार्मिक परिवर्तन) और खतना भी करा सकते है।" उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पाकिस्तान के इशारे पर ऐसा कर रहे। शुक्ला ने दावा किया कि अखिलेश आईएसआई के इशारे पर ही जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं। इससे पहले शुक्ला ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी आतंकवादी संगठनों से मदद लेने का आरोप लगाया था। 

Comments

Popular posts from this blog

Vitamin B12 Defic iency : दिमाग़, नसों और ख़ून की सेहत के लिए ज़रूरी Vitamin B12 एक बहुत अहम विटामिन है, जो दिमाग़ ( Brain ), नसों ( Aasab ) और ख़ून ( Khoon ) की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है। आधुनिक चिकित्सा ( Modern Medicine ) और यूनानी चिकित्सा ( Unani Tib ) — दोनों ही Vitamin B12 की कमी को गंभीर समस्या मानती हैं।   Vitamin B12 क्या करता है? दिमाग़ की नसों को मज़बूत करता है याददाश्त ( Memory ) बेहतर रखता है ख़ून में RBC बनने में मदद करता है नसों की कमजोरी ( Aasab ki kamzori ) से बचाता है ⚠️ Vitamin B12 Deficiency के लक्षण ( Symptoms ) अगर शरीर में Vitamin B12 कम हो जाए तो ये लक्षण दिख सकते हैं: हाथ–पैर में झनझनाहट कमजोरी और थकान चक्कर आना भूलने की बीमारी आंखों के आगे अंधेरा जीभ में जलन दिल की धड़कन तेज़ ख़ून की कमी ( Anemia ) 👉 यूनानी में इसे “ Aasab aur Khoon ki kamzori ” कहा जाता है। 🩺 किन बीमारियों में B12 कम हो सकता है? निम्न बीमारियों में Vitamin B12 की कमी आम पाई जाती है: Diabetes (शुगर) Thyroid ⇨⇨ Gastritis / Acidity पेट की पुरानी बीमारी Liver Disease Kidney...

हिंदी जबान में उर्दू शब्दों से बढ़ती सुंदरता-"हिंदी और उर्दू का ऐतिहासिक संबंध"। मेराज उद्दीन सिद्दीकी

 "हिंदी और उर्दू का ऐतिहासिक संबंध"- हिंदी जबान में उर्दू शब्दों से बढ़ती सुंदर ता                                                     मेराज उद्दीन सिद्दीकी✐ भा षा केवल संवाद का   माध्यम नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति, इतिहास और सभ्यता की पहचान होती है। हिंदी और उर्दू का रिश्ता भी इसी सांस्कृतिक संगम का प्रतीक है। दोनों भाषाएँ न सिर्फ़ एक ही मिट्टी से उपजी हैं, बल्कि भावनाओं, संवेदनाओं और अभिव्यक्तियों को सँवारने में एक-दूसरे की पूरक भी हैं। "हिंदी और उर्दू का रिश्ता सिर्फ भाषा का नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का भी है। जानिए इन दोनों भाषाओं की समानताएँ, अंतर और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इस लेख में।" "हिंदी और उर्दू का विकास: एक सांस्कृतिक यात्रा" हिंदी और उर्दू का संबंध हिंदी और उर्दू का इतिहास हिंदी और उर्दू में अंतर हिंदी और उर्दू की समानताएँ हिंदी और उर्दू का विकास एक ही दिल, दो नाम  हिंदी-उर्दू के इस गहरे संबंध को एक मशहूर शेर बखूबी बया...