Skip to main content

Posts

कोरोना ठीक करने वाली गोली हुई लॉन्च

कोरोना ठीक करने वाली गोली हुई लॉन्च, 5 दिन का होगा कोर्स;  कितने रुपए में और कैसे खरीद सकते हैं merajjourno@gmail.com मेराज उद्दीन सिद्दीकी । देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। पिछले 1 महीने में ओमिक्रॉन के 1700 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या कोविड-19 की कोई दवा नहीं है? अगर है तो, ये आम जनता तक कैसे पहुंचेगी? क्या इसका कोई साइड इफेक्ट है? ऐसी दवा की बिक्री कब और कहां होगी? आपके इन सभी सवालों का हम जवाब देंगे। कोविड-19 के इलाज में उपयोग की जाने वाली एंटीवायरल गोली मोलनुपिरावीर को भारत में आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। मोलनुपिरावीर के अलावा कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स को भी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने मंजूदी दी है। क्या है एंटीवायरल गोली मोलनुपिरावीर? मोलनुपिरावीर का इस्तेमाल कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जाता है। ये एक पुनर्निर्माण दवा है, जिसे गोली का आकार दिया गया है। मरीज इसे आसानी से ले सकते है। ये गोली वायरस को शरीर में फैलने से रोकती है और...

वक्त

एक बार अमेरिका में कैलीफोर्निया की सड़कों के किनारे पेशाब करते हुए देख एक बुजुर्ग आदमी को पुलिसवाले पकड़ कर उनके घर लाए और उन्हें उनकी पत्नी के हवाले करते हुए निर्देश दिया कि वो उस शक़्स का बेहतरीन ढंग से ख़याल रखें औऱ उन्हें घर से बाहर न निकलने दें । रोनाल्ड रीगन एक याद और सबक– पेशकश  मेराज उद्दीन सिद्दीकी दरअसल वो बुजुर्ग बिना बताए कहीं भी औऱ किसी भी वक़्त घर से बाहर निकल जाते थे और ख़ुद को भी नहीं पहचान पाते थे! बुजुर्ग की पत्नी ने पुलिस वालों को शुक्रिया कहा और अपने पति को प्यार से संभालते हुए कमरे के भीतर ले गईं।  पत्नी उन्हें बार बार समझाती रहीं कि तुम्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। ऐसे बिना बताए बाहर नहीं निकल जाना चाहिए। तुम अब बुजुर्ग हो गए हो, साथ ही तुम्हें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने की भी कोशिश करनी चाहिए। तुम्हें ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए जिससे शर्मिंदगी महसूस हो! जिस बुजुर्ग को पुलिस बीच सड़क से पकड़ कर उन्हें उनके घर ले गई थी, वो किसी ज़माने में अमेरिका के जाने-माने फिल्मी हस्ती थे। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते थे। उनकी लोकप्रियता का आलम ये था कि उसी के दम पर ...

एक तरफ यूपी की राजनीति में बाहुबली हरिशंकर तिवारी, और दूसरी तरफ आयेंगे तो योगी ही का नारा#YogiReturns

  #UP_Election_2022  #UP_Vidhan_Sabha_Chunav_2022 Meraj Uddin Siddiqui उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में अभी 6 महीने की देर है लेकिन सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के समर्थक अभी से ही सरकार की वापसी को लेकर विश्वास से लबरेज दिख रहे हैं. योगी आदित्यनाथ के ऊपर गीतों का सिलसिला आल्हा भोजपुरी बुंदेलखंडी धुनों में तो पहले से ही जारी है लेकिन हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार #दिनेश_लाल_यादव_ निरहुआ ने नए गीत #आएंगे_योगी_ही गीत से हलचल मचा दी है. इस गीत को यूट्यूब फेसबुक और ट्विटर पर एक हफ्ते में करीब 2 मिलियन लोगों ने देखा हैI इसके बाद कई अन्य गायकों ने अपनी अपनी धुन में "आएंगे तो योगी ही" गीत को गाकर सोशल मीडिया पर योगी समर्थकों में जोश और बढ़ा दिया है. निरहुआ के साथ इसी गीत को चर्चित लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने अपने अंदाज में गाया है. योगी आदित्यनाथ रिपोर्ट कार्ड पेज पर इसे भी करीब 65000 व्यूज मिल चुके हैं. अन्य पेजेज पर भी लाखों लोग देख रहे हैं. इस गीत में कहा गया है कि "चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो योगी ही".#YogiReturns इसमें कैसे यूपी का विकास हुआ है, कैसे माफियाओं भ्रष्...

हर शाख पर दीमक का बसेरा है:सुजीत दिवेदी,इंडिया समाचार सेवा

     हर शाख पर दीमक का बसेरा है: सुजीत दिवेदी,इंडिया समाचार सेवा   कुदरत के  मौसम  जब चाहे तब बदल जाते हैं, कभी बारिश तो कभी धूप , कभी ठंडा तो कभी गरम कभी साफ़ तो  कभी धुंधला , कई बार तो अचानक करवट लिए हुए मौसम से एक भ्रम की स्तिथि पैदा हो जाती है कि क्या हो रहा है ,  क्या पहनें और क्या खाये ताकि संतुलन बना रहे।  कुछ ऐसी ही हालत हो चुकी है राजनीति की , रोज़ नयी करवट , अजीब सा माहौल हो जाता है, कभी डर तो कभी  हंसी , कभी तीखी तो अक्सर  कड़वी , एक विषय पर बात करने वालों के अलग अलग सुर और अंदाज़, संतुलन तो  दूर दूर तक नहीं दिखाई देता है, न बातों का , न वादों का , न दावों का , न आरोपों का और न ही आरोपों के  परिप्रेक्ष्य में दी गयी सफाई का। सब अपने आपको ही बेहतर बताने में जुटे हैं , जनता सिर्फ सुनने को मजबूर है।   और तो और जनता को राजनीति के बोल बताते हैं  कि  वो  क्या है ,मसलन तुम हिन्दू हो कि मुसलमान, तुम  सवर्ण हो कि दलित , तुम ब्राह्मण हो की क्षत्रिय मानों कि जनता को पता ही नहीं कि वो क्या है। जाति ...

how to register to vote

how-to-register-to-vote .   Meraj Uddin Siddiqui Merajjourno@gmail.com Registration Election commission of India offers online voter registration for Indian citizens who have attained the age of 18 on the qualifying date (1st of January of the year of revision of electoral roll). Citizen, can enroll himself/herself as General Voter and fill Form 6 online at National Voters' Service Portal. Registered voters should also check their enrollment status. Voter Registration Status Visit https://electoralsearch.in/ to see if you are registered to vote. If your name appears in the list, you are eligible to vote, otherwise you need to register to vote. Visit https://voterportal.eci.gov.in/  (Beta) for voter registration. Also, you can use Voter Helpline App (iOS Version here!) to verify your name in Electoral Roll or register online. Register online to Vote General Voters need to fill Form 6 (Link to online form). This form is also for 'First time voters' and 'voters who have sh...

कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी की वैश्विक आलोचना

  श्रीनगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा कश्मीर स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी ने अब विभिन्न संस्थानों और संगठनों से वैश्विक आलोचना का बादल फटना शुरू कर दिया है। Meraj Uddin Siddiqui https://twitter.com/MerajUd12507952   https://www.facebook.com/merajmedia उन्हें 22 नवंबर को आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दायर एक आतंकी फंडिंग मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (एनसीएचआरओ) रविवार को संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर के अन्य मानवाधिकार निकायों में शामिल हो गया और उसकी तत्काल रिहाई की मांग की। “उनके खिलाफ आरोप मानवाधिकारों के रक्षकों को चुप कराने और दूसरों को बोलने से रोकने की रणनीति हैं। उनकी गिरफ्तारी को अलग-थलग नहीं बल्कि कश्मीर और पूरे भारत में मानवाधिकारों पर बड़े हमले के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए, ”एनसीएचआरओ ने एक बयान में कहा। इसमें कहा गया है, “हम हर न्यायप्रि...

#Antim Movie Review | एक्शन II लॉजिक से फैंस को राहत II एक बढ़िया फिल्म के साथ फिर लौटे #सलमान भाई II

 #Antim Movie Review#                                                                                                                 ✎ Meraj Uddin Siddiqui     #सलमान खान फिल्म = हिट फिल्म I  फिल्म #अंतिम: द फाइनल ट्रुथ ने भी पूरा किया है। इससे पहले सलमान खान ने ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है, रेस 3 और राधे जैसी फिल्में की ,कहते हैं अगर कंटेंट अच्छा है तो दर्शकों को चिल्ला-चिल्ला कर बुलाने के जरुरत नहीं होती है। दर्शक अपने आप ही आ जाते हैं। फिल्म अंतिम को लेकर किसी तरह का कोई बज नहीं था लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई दर्शकों के दिल को भा गयी। फिल्म में सलमान खान सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं और वह एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज चलता है। फर्जी के एक्श...