Skip to main content

एक तरफ यूपी की राजनीति में बाहुबली हरिशंकर तिवारी, और दूसरी तरफ आयेंगे तो योगी ही का नारा#YogiReturns

 #UP_Election_2022 #UP_Vidhan_Sabha_Chunav_2022


Meraj Uddin Siddiqui

उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में अभी 6 महीने की देर है लेकिन सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के समर्थक अभी से ही सरकार की वापसी को लेकर विश्वास से लबरेज दिख रहे हैं. योगी आदित्यनाथ के ऊपर गीतों का सिलसिला आल्हा भोजपुरी बुंदेलखंडी धुनों में तो पहले से ही जारी है लेकिन हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार #दिनेश_लाल_यादव_ निरहुआ ने नए गीत #आएंगे_योगी_ही गीत से हलचल मचा दी है. इस गीत को यूट्यूब फेसबुक और ट्विटर पर एक हफ्ते में करीब 2 मिलियन लोगों ने देखा हैI

इसके बाद कई अन्य गायकों ने अपनी अपनी धुन में "आएंगे तो योगी ही" गीत को गाकर सोशल मीडिया पर योगी समर्थकों में जोश और बढ़ा दिया है. निरहुआ के साथ इसी गीत को चर्चित लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने अपने अंदाज में गाया है. योगी आदित्यनाथ रिपोर्ट कार्ड पेज पर इसे भी करीब 65000 व्यूज मिल चुके हैं. अन्य पेजेज पर भी लाखों लोग देख रहे हैं.

इस गीत में कहा गया है कि "चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो योगी ही".#YogiReturns इसमें कैसे यूपी का विकास हुआ है, कैसे माफियाओं भ्रष्टाचारियों पर सरकार ने कार्रवाई की है, कैसे योगी हिंदुत्व के प्रतीक हैं, इन सब बातों का जिक्र है. विजुअल्स में भाजपा के बड़े-बड़े झंडे अयोध्या प्रयाग कुंभ इसे भव्य बना रहे हैं. इसका बेहतर संगीत युवाओं को बड़ी तेजी से आकर्षित कर रहा हैI

एक तरफ यूपी की राजनीति में पूर्वांचल से योगी दूसरी तरफ बाहुबली हरिशंकर तिवारी

पूर्वांचल की राजनीति में उठा पठक चालू हो गई है। पूर्वांचल के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के विधायक बेटे विनय शंकर तिवारी की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनके पूरे कुनबे को (भाई कुशल तिवारी और रिश्तेदार गणेश पांडेय सहित) पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। माना जा रहा है कि यह कुनबा जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकता है लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह बसपा के साथ-साथ भाजपा के लिए चिंता का विषय हो सकता है। लिहाजा दोनों पार्टियों के रणनीतिकार तिवारी परिवार के अगले कदम पर नज़र रखे हुए हैं। 

 हम बात कर रहे हैं हरिशंकर तिवारी (Hari Shankar Tiwari) की। ये वही #हरिशंकर_तिवारी हैं जिन्हें राजनीति के अपराधीकरण के लिए जाना जाता है। यूपी की राजनीति में हरिशंकर तिवारी उस वक्त चर्चा में आ जाते हैं जब 1985 में वे गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं और जेल की चारदीवारी के अंदर रहते हुए चुनाव जीत जाते हैं। इसके बाद हरिशंकर तिवारी के लिए राजनीति का दरवाजा खुल जाता है। बता दें कि लोग हरिशंकर तिवारी को प्यार से बाबूजी कहकर बुलाते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहे हैं प्रदेश में राजनीतिक उठापटक तेज होती जा रही है।

एक समय ऐसा था जब इंदिरा गांधी के खिलाफ जय प्रकाश नारायण मोर्चा खोले हुए थे। इस दौरान छात्र जेपी के साथ और इंदिरा के खिलाफ विरोध कर रहे थे। लेकिन पूर्वांचल में अलग ही कहानी चल रही थी। पूर्वांचल में माफिया, शक्ति और सत्ता की लड़ाई शुरू हो चुकी थी। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र यहां बंदूकों की नाल साफ कर रहे थे। यही वह पल है जब हरिशंकर तिवारी की राजनीति में एंट्री होती है। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र के युवाओं की दिलचस्पी कट्टों और खतरनाक हथियारों में आ गई। जेल में रहते हुए हरिशंकर तिवारी चुनाव जीते और साल 1997 से लेकर 2007 तक वे लगातार यूपी में मंत्री बने रहे। वह 22 सालों तक चिल्लूपार सीट से विधायक रहे। तिवारी को केवल 2 बार हार मिली। वह पहली बार साल 2007 में और दूसरी बार साल 2012 में चुनाव हारे। भाजपा, सपा, बसपा सभी सरकारों में वे कई मंत्रालयों को संभालते रहे।

सीधे तौर पर हरिशंकर तिवारी पर लगे आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं लेकिन कहते हैं कि उन्होंने ही क्षेत्र में माफिया राज की शुरुआत की। कॉलेज के दौरान से ही छात्रों पर नजर रखी जाने लगी। जो छात्र जितना अव्वल और तेज तर्रार होते उन्हें उतनी ही जल्दी माफियाओं की शरण मिल जाती थी। इन्हीं छात्रों में एक था श्रीप्रकाश शुक्ला जिसे पूरा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत जानता है।

हरिशंकर तिवारी के मुताबिक वे राजनीति में इसलिए आए क्योंकि उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने उन पर झूठे केस लगाकर जेल भेज दिया था। हरिशंकर तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पहले प्रदेश कांग्रेस के सदस्य थे। इंदिरा गांधी के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन चुनाव कभी नहीं लड़ा। तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा किए गए उत्पीड़न के कारण उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया। 

1980 के दशक में हरिशंकर तिवारी के खिलाफ गोरखपुर जिले में 26 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में हत्या करवाना, हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, छिनैती, रंगदारी, वसूली, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे न जाने कितने ही मामले थे। लेकिन हरिशंकर तिवारी आज तक किसी भी आरोप में दोषी नहीं पाए गए हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे खुद जुर्म नहीं करते थे। बता दें कि गोरखपुर में राजपूतों के नेता माने जाने वाले वीरेंद्र शाही की हत्या भी उस समय श्रीप्रकाश शुक्ला ने की थी। हालांकि बाद में श्रीप्रकाश शुक्ला और हरिशंकर तिवारी के बीच मनमुटाव भी देखने को मिला था। कहते हैं कि इसी हत्या के बाद पूर्वांचल और यूपी की किस्मत में अपराध और माफियाराज स्थापित हो गया।

1980 के दशक में विकास कार्यों हेतु सरकारी परियोजनाओं का आगमन हुआ। लेकिन सरकारी परियोजनों पर भी वर्चस्व हमेशा बाहुबलियों का रहा है। ऐसे में हरिशंकर तिवारी के पाले में पूरे पूर्वांचल का ठेका जाने लगा। पूर्वांचल में एक समय ऐसा भी था, जब सभी ठेके खुद ब खुद तिवारी को मिलने लगे क्योंकि उनके खिलाफ खड़ा होने के लिए कोई नहीं था। ऐसे में पूर्वांचल के रेलवे, कोयले सप्लाई, खनन, शराब इत्यादि अन्य तरह के सभी ठेकों पर हरिशंकर तिवारी और उनके लोगों का कब्जा रहा। 

अगर पूर्वांचल और बिहार के कुछ हिस्सों को देखे तो ऐसा अमूमन पाया जाता है कि जो शख्स किसी के लिए माफिया, बाहुबली या दंगाई होता है, वही किसी और के लिए रॉबिनहुड और भगवान भी होता है। पूर्वांचल में ऐसा हर बाहुबली, माफिया के साथ है। ऐसा ही कुछ हरिशंकर तिवारी के लिए भी कहा जा सकता है क्योंकि इतने आरोप के बावजूद चिल्लूपार की जनता उन्हें बार-बार जिताती रही और विधानसभा भेजती रही।

साल 2012 में मिली हार के बाद से हरिशंकर तिवारी ने चुनाव नहीं लड़ा। उनकी आयु भी काफी अधिक हो चुकी है। वर्तमान में उनकी उम्र 85 वर्ष हो चुकी है। लेकिन आज भी चिल्लूपार में उनका प्रभाव है। वे अपने क्षेत्र के लोगों के यहां शादी ब्याह में दिख जाते हैं। साल 2017 से बसपा के टिकट पर उनके बेटे विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार सीट से विधायक चुने गये।

 हरिशंकर तिवारी के लिए कहा जाता है कि यूपी और पूर्वांचल की राजनीति में अगर आपको दिलचस्पी है तो आप हरिशंकर तिवारी से प्यार या नफरत कर सकते हैं, उन्हें अपराधी या रॉबिनहुड मान सकते हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। बता दें कि हरिशंकर तिवारी फिलहाल अपने गोरखपुर के जटाशंकर मुहल्ले में किलेनुमे घर में रहते हैं। इस घर को तिवारी हाता के नाम से पूरे गोरखपुर व पूर्वांचल में जाना जाता है।

यूपी की मौजूदा राजनीति में काफी समय से यह परिवार चर्चा में नहीं रहा है लेकिन पूर्वांचल के जातिगत समीकरणों में इसकी दखल से कोई भी इंकार नहीं करता। 80 के दशक में हरिशंकर तिवारी और वीरेन्द्र प्रताप शाही के बीच वर्चस्व की जंग ने ब्राह्मण बनाम ठाकुर का रूप ले लिया था। माना जाता है कि इन्हीं दो बाहुबलियों के विधायक बनने के बाद यूपी की सियासत में बाहुबलियों की एंट्री शुरू हुई। हरिशंकर तिवारी चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक रहे। कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और मुलायम सिंह यादव की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे लेकिन 2007 के चुनाव में बसपा के राजेश त्रिपाठी ने उन्हें चुनाव हरा दिया।

इसके बाद भी यूपी की सियासत में तिवारी परिवार का रसूख कम नहीं हुआ। उनके बड़े बेटे कुशल तिवारी संतकबीरनगर से दो बार सांसद रहे तो छोटे बेटे विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार सीट से विधायक हैं। जबकि हरिशंकर तिवारी के भांजे गणेश शंकर पांडेय बसपा सरकार में विधान परिषद सभापति रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि ये सभी नेता सपा में शामिल हो सकते हैं। 

तिवारी परिवार यदि सपा का दामन थामता है तो यह बसपा के साथ-साथ भाजपा के लिए भी चिंता का विषय हो सकता है। इसे जहां बसपा की सोशल इंजीनियरिंग को झटका माना जा रहा है वहीं राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में ब्राह्मणों की नाराजगी भाजपा के लिए भी कुछ सीटों पर मुश्किल खड़ी कर सकती है। सपा-बसपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को लुभाने में जुटे हैं। भाजपा का कोर वोटर माना जाने वाला यह वर्ग यदि उससे दूर जाने के साथ ही किसी एक पार्टी के साथ लामबंद होता है तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। 

हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटे व भांजे पिछले डेढ़ दशक से बसपा में थे। जुलाई 2007 में उन्होंने बसपा ज्वाइन की थी। हालांकि पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी ने कभी बसपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की। वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ते रहे। विनय शंकर तिवारी ने बसपा के टिकट पर बलिया लोकसभा उप चुनाव से राजनीति में कदम रखा। वहां से चुनाव हार गए। वहीं 2008 में खलीलाबाद लोकसभा उप चुनाव में उनके बड़े भाई कुशल तिवारी बसपा से मैदान में उतरे और सांसद बने। 2009 में दोनों भाइयों को बसपा ने एक बार फिर प्रत्याशी बनाया। विनय शंकर गोरखपुर लोकसभा से तो वहीं खलीलाबाद से कुशल तथा महराजगंज लोकसभा सीट से गणेश शंकर पांडेय चुनाव मैदान में उतरे। इनमें कुशल अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए तो वहीं बाकी दोनों लोग चुनाव हार गए। 2010 में गोरखपुर महराजगंज स्थानीय निकाय चुनाव में बसपा से गणेश शंकर पांडेय ने जीत हासिल की। उसके बाद उन्हें विधान परिषद का सभापति निर्वाचित किया गया। 2012 में विनय को बसपा ने सिद्धार्थनगर के बांसी से प्रत्याशी बनाया हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाए। चिल्लूपार विधानसभा से 2017 में चुनाव लड़ने के बाद विनय विधायक बने। जबकि गणेश शंकर पांडेय 2017 में बसपा से पनियरा से चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं मिलीI

दूसरी तरफ योगी समर्थको का यह कहना है:

जनता का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर अटूट भरोसा है। उन्‍होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता का विश्‍वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। 2022 में उत्‍तर प्रदेश की जीत महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने विश्‍वास जताया कि सरकार और संगठन के काम व समन्वय के चलते बीजेपी की बड़ी जीत होगी। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि यूपी चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बीजेपी सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे।

contact@ merajjourno@gmail.com



Comments

  1. सही तथ्य का प्रस्तुति करण

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Vitamin B12 Defic iency : दिमाग़, नसों और ख़ून की सेहत के लिए ज़रूरी Vitamin B12 एक बहुत अहम विटामिन है, जो दिमाग़ ( Brain ), नसों ( Aasab ) और ख़ून ( Khoon ) की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है। आधुनिक चिकित्सा ( Modern Medicine ) और यूनानी चिकित्सा ( Unani Tib ) — दोनों ही Vitamin B12 की कमी को गंभीर समस्या मानती हैं।   Vitamin B12 क्या करता है? दिमाग़ की नसों को मज़बूत करता है याददाश्त ( Memory ) बेहतर रखता है ख़ून में RBC बनने में मदद करता है नसों की कमजोरी ( Aasab ki kamzori ) से बचाता है ⚠️ Vitamin B12 Deficiency के लक्षण ( Symptoms ) अगर शरीर में Vitamin B12 कम हो जाए तो ये लक्षण दिख सकते हैं: हाथ–पैर में झनझनाहट कमजोरी और थकान चक्कर आना भूलने की बीमारी आंखों के आगे अंधेरा जीभ में जलन दिल की धड़कन तेज़ ख़ून की कमी ( Anemia ) 👉 यूनानी में इसे “ Aasab aur Khoon ki kamzori ” कहा जाता है। 🩺 किन बीमारियों में B12 कम हो सकता है? निम्न बीमारियों में Vitamin B12 की कमी आम पाई जाती है: Diabetes (शुगर) Thyroid ⇨⇨ Gastritis / Acidity पेट की पुरानी बीमारी Liver Disease Kidney...

मुस्लिम वोट के लिए कर सकते हैं धर्म परिवर्तन अखिलेश : राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

  अखिलेश को मिल रहा आईएसआई का संरक्षण, मुस्लिम वोट के लिए कर सकते हैं धर्म परिवर्तन :  यूपी  राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला I मेराज उद्दीन सिद्दीकी, पीबीसी न्यूज  03  नवंबर, 2021  09 PM विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण प्राप्त है और कहा कि वह मुसलमानों को खुश करने के लिए धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। मंत्री ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश को पड़ोसी देश की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से भी आर्थिक सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक जगत के लिए चुनौती यूपी सरकार में मंत्री आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक जगत के लिए चुनौती बन गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश य...

हिंदी जबान में उर्दू शब्दों से बढ़ती सुंदरता-"हिंदी और उर्दू का ऐतिहासिक संबंध"। मेराज उद्दीन सिद्दीकी

 "हिंदी और उर्दू का ऐतिहासिक संबंध"- हिंदी जबान में उर्दू शब्दों से बढ़ती सुंदर ता                                                     मेराज उद्दीन सिद्दीकी✐ भा षा केवल संवाद का   माध्यम नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति, इतिहास और सभ्यता की पहचान होती है। हिंदी और उर्दू का रिश्ता भी इसी सांस्कृतिक संगम का प्रतीक है। दोनों भाषाएँ न सिर्फ़ एक ही मिट्टी से उपजी हैं, बल्कि भावनाओं, संवेदनाओं और अभिव्यक्तियों को सँवारने में एक-दूसरे की पूरक भी हैं। "हिंदी और उर्दू का रिश्ता सिर्फ भाषा का नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का भी है। जानिए इन दोनों भाषाओं की समानताएँ, अंतर और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इस लेख में।" "हिंदी और उर्दू का विकास: एक सांस्कृतिक यात्रा" हिंदी और उर्दू का संबंध हिंदी और उर्दू का इतिहास हिंदी और उर्दू में अंतर हिंदी और उर्दू की समानताएँ हिंदी और उर्दू का विकास एक ही दिल, दो नाम  हिंदी-उर्दू के इस गहरे संबंध को एक मशहूर शेर बखूबी बया...