योगी सरकार के बर्खास्तगी वाले आदेश पर बोले कफील खान, इंसाफ जरूर मिलता है
November 11, 2021
लखनऊ:मेराजुद्दीन सिद्दीकी, इंडिया समाचार सेवा
डॉ. कफील खान ने कहा कि 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया था और फिर 7 लोगों की बहाली हो जाती है। मेरे मामले में हाईकोर्ट फैसले में कहती है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। इसके बावजूद मुझे खबर मिलती है कि मेरी बर्खास्ती हो गई है। 63 बच्चों के मां-बाप आज भी इंसाफ के लिए भटक रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद डॉ. कफील खान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कई जांच और अदालत द्वारा चिकित्सा लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में क्लीन चिट मिलने के बावजूद मुझे बर्खास्त कर दिया गया है।
देर से ही सही मगर इंसाफ जरूर होता है
उन्होंने कहा कि 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया था और फिर 7 लोगों की बहाली हो जाती है। मेरे मामले में हाई कोर्ट फैसले में कहती है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। इसके बावजूद मुझे खबर मिलती है कि मेरी बर्खास्ती हो गई है। 63 बच्चों के मां-बाप आज भी इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। असली कातिल और गुनहगार आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन कहते हैं न इंसाफ में देर हो जाती है लेकिन इंसाफ मिलता जरूर है और मुझे न्यायालय में भरोसा है।
63 बच्चों ने दम तोड़ दिया क्योंकि सरकार ने O2 सप्लायरों को भुगतान नहीं किया
8 डॉक्टर, कर्मचारी निलम्बित -7 बहाल
कई जाँच/अदालत द्वारा चिकित्सा लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में क्लीन चिट मिलने के बावजूद- मैं बर्खास्त
माँ बाप-इंसाफ़ के लिए भटक रहेI
Comments
Post a Comment