Skip to main content

बनें यूपी की आवाज : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया विभाग चेयरमैन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीI

 बनें यूपी की आवाज : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया विभाग चेयरमैन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीI

Meraj Uddin Siddiqui, PBC News 

बनें यूपी की आवाज’’ अभियान का हिस्सा बनें। 


लखनऊ, 09 नवम्बर 2021


उत्तर प्रदेश में कांग्रेस युवाओं को पार्टी में जोड़ने का एक नया अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने युवाओं का खुला आह्वान किया है कि वे ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान का हिस्सा बनें। इस अभियान का मक़सद ज़िला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री  नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित व प्रताड़ित जनता की आवाज बन गयी हैं। प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैरसंवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही है। न्याय के लिए योगी सरकार के अनैतिक कार्यो के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही हैं और सरकार की हिरासत झेल रही हैं। प्रियंका गांधी जी के इस तेवर से युवा खासतौर पर आकर्षित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान शुरू हो रहा है। इसके ज़रिये कांग्रेस  अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कोआर्डिनेटर की ज़िम्मेदारी सौंपेगी। योग्यता, क्षमता एवं जनसंपर्क उनके चयन का आधार होगा।

 नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ज़िला स्तर पर लिखित और मौखिक परीक्षा के जरिये प्रवक्ताओं और कोऑर्डिनेटर का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड़यंत्र हो रहा है, ऐसे में जो भी युवा, महिला देश को बचाने के लिए श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी के इस महाअभियान से जुड़ना चाहतें हैं वह इस ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ के माध्यम से कांग्रेस से जुड़कर उत्तर प्रदेश और देश बचाने का काम कर सकते है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गो का आह्वान करती है।  

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन श्री पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस के ज़हरीले प्रचार के विरुद्ध देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए युवा कांग्रेस पार्टी से बड़े पैमाने पर जुड़ना चाहते हैं। उन्हें एक मंच देने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान आज आरंभ कर दिया गया है। जो नौजवान कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, वे भी पार्टी का सदस्य बनकर इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। ज़िलावार लिखित और मौखिक परीक्षा की शुरुआत सर्वप्रथम लखनऊ मंडल से की जा रही है। जिसके तहत 15 नवम्बर 2021 को जनपद उन्नाव में पहली परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा। 16 नवम्बर 2021 को लखनऊ, 17 नवंबर 2021 को सीतापुर, 18 नवम्बर 2021 को हरदोई, 20 नवंबर 2021 को रायबरेली और 21 नवंबर को लखीमपुर में परीक्षा आयोजित की जायेगी। जनपद के प्रभारी सचिव, जिला एवं शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ता उपरोक्त परीक्षाएं संपन्न करवाएंगें।  

प्रेस वार्ता में कांग्रेस की यूपी मतदाता टास्क फोर्स के बतौर अध्यक्ष  नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कुछ अन्य जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि समस्त मण्डलों एवं जनपदों के पदाधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण अर्थात मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बढ़ाने और अवैध नाम कटवाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारियों के माध्यम से बीएलए की नियुक्ति हो रही है। मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं को जोड़ने, नवविवाहिताओं का नाम स्थानान्तरण तथा अवैध ढंग से वोटर लिस्ट में जुड़े नामों को कटवाने का काम आरंभ हो चुका है। उन्होंनें इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को पार्टी के संभावित उम्मीदवारों, विभागों, फ्रंटल, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों तथा पार्टी के पूर्व जनप्रतिनिधियों से मदद लेने का भी आह्वान किया।


Comments

Popular posts from this blog

Vitamin B12 Defic iency : दिमाग़, नसों और ख़ून की सेहत के लिए ज़रूरी Vitamin B12 एक बहुत अहम विटामिन है, जो दिमाग़ ( Brain ), नसों ( Aasab ) और ख़ून ( Khoon ) की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है। आधुनिक चिकित्सा ( Modern Medicine ) और यूनानी चिकित्सा ( Unani Tib ) — दोनों ही Vitamin B12 की कमी को गंभीर समस्या मानती हैं।   Vitamin B12 क्या करता है? दिमाग़ की नसों को मज़बूत करता है याददाश्त ( Memory ) बेहतर रखता है ख़ून में RBC बनने में मदद करता है नसों की कमजोरी ( Aasab ki kamzori ) से बचाता है ⚠️ Vitamin B12 Deficiency के लक्षण ( Symptoms ) अगर शरीर में Vitamin B12 कम हो जाए तो ये लक्षण दिख सकते हैं: हाथ–पैर में झनझनाहट कमजोरी और थकान चक्कर आना भूलने की बीमारी आंखों के आगे अंधेरा जीभ में जलन दिल की धड़कन तेज़ ख़ून की कमी ( Anemia ) 👉 यूनानी में इसे “ Aasab aur Khoon ki kamzori ” कहा जाता है। 🩺 किन बीमारियों में B12 कम हो सकता है? निम्न बीमारियों में Vitamin B12 की कमी आम पाई जाती है: Diabetes (शुगर) Thyroid ⇨⇨ Gastritis / Acidity पेट की पुरानी बीमारी Liver Disease Kidney...

मुस्लिम वोट के लिए कर सकते हैं धर्म परिवर्तन अखिलेश : राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

  अखिलेश को मिल रहा आईएसआई का संरक्षण, मुस्लिम वोट के लिए कर सकते हैं धर्म परिवर्तन :  यूपी  राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला I मेराज उद्दीन सिद्दीकी, पीबीसी न्यूज  03  नवंबर, 2021  09 PM विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण प्राप्त है और कहा कि वह मुसलमानों को खुश करने के लिए धर्म परिवर्तन कर सकते हैं। मंत्री ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश को पड़ोसी देश की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से भी आर्थिक सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक जगत के लिए चुनौती यूपी सरकार में मंत्री आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक जगत के लिए चुनौती बन गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश य...

हिंदी जबान में उर्दू शब्दों से बढ़ती सुंदरता-"हिंदी और उर्दू का ऐतिहासिक संबंध"। मेराज उद्दीन सिद्दीकी

 "हिंदी और उर्दू का ऐतिहासिक संबंध"- हिंदी जबान में उर्दू शब्दों से बढ़ती सुंदर ता                                                     मेराज उद्दीन सिद्दीकी✐ भा षा केवल संवाद का   माध्यम नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति, इतिहास और सभ्यता की पहचान होती है। हिंदी और उर्दू का रिश्ता भी इसी सांस्कृतिक संगम का प्रतीक है। दोनों भाषाएँ न सिर्फ़ एक ही मिट्टी से उपजी हैं, बल्कि भावनाओं, संवेदनाओं और अभिव्यक्तियों को सँवारने में एक-दूसरे की पूरक भी हैं। "हिंदी और उर्दू का रिश्ता सिर्फ भाषा का नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का भी है। जानिए इन दोनों भाषाओं की समानताएँ, अंतर और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इस लेख में।" "हिंदी और उर्दू का विकास: एक सांस्कृतिक यात्रा" हिंदी और उर्दू का संबंध हिंदी और उर्दू का इतिहास हिंदी और उर्दू में अंतर हिंदी और उर्दू की समानताएँ हिंदी और उर्दू का विकास एक ही दिल, दो नाम  हिंदी-उर्दू के इस गहरे संबंध को एक मशहूर शेर बखूबी बया...