Skip to main content

Posts

लखनऊ का हज़रतगंज और हज़रतगंज का मेफेयर सिनेमा, मेफेयर गुज़र चुका है पर उसके दीवाने अभी जिंदा हैं।

  लखनऊः लखनऊ का हज़रतगंज और हज़रतगंज का मेफेयर, सोने में सुहागा की कहावत चरितार्थ करते थे। वास्तव में हज़रतगंज लखनऊ की शानदार पगड़ी थी और मेफेयर उसमें जतन से जड़ा गया हीरा। Meraj Uddin Siddiqui आज से दो सौ सात साल पहले जब नवाब सआदत अली ने एक यूरोपियन स्टाइल बाज़ार बनाने की शुरुवात की थी तो उन्हें इल्म भी नहीं होगा कि लगभग सौ साल बाद एक ऐसी ईमारत बनेगी जो की उर्दू अदब और अंग्रेजी रॉयल्टी की गंगा-जमुनी तहजीब बन कर लखनऊ की शान बढ़ाएगी। मेफेयर सिनेमा 1996 में अचानक बंद ज़रूर हो गया पर इस बिल्डिंग का स्टेटस अब तक आइकोनिक ही रहा है। मेफेयर को लखनऊ का लैंडमार्क बनाने में न तो किसी नवाब का हाथ था न ही किसी अंग्रेज का बल्कि एक रिफ्यूजी का जो की आज के पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके से लखनऊ आया था। वो एक सिन्धी था और उसका नाम था सेठ ज्ञानचंद थडानी। उन्हीं दिनों दो और सिन्धी प्रवासी लखनऊ आये। सीवी अडवाणी और हीरानंद मनसुखानी। लगभग साथ-साथ आये इन तीन लोगों ने लखनऊ को वो कुछ दिया जिस पर आज भी शहरियों को नाज़ है। अडवाणी ने आजकल के गांधी आश्रम में किताबों की दूकान खोली जो बाद में मेफेयर बिल्डिंग में जा बसी,...
  बीजेपी ने 5 राज्यों के चुनाव में खर्च किए 252 करोड़ , अकेले बंगाल में ही लगाया 60 प्रतिशत हिस्सा   मेराजुद्दीन सिद्दीकी , PBC NEWS PBC NEWS चुनाव प्रचार में जब बीजेपी के खर्च के आंकड़े जारी हुए तो इसको लेकर सियासत ने नया रंग ले लिया। हालिया रिपोर्ट का दावा है कि बीजेपी ने इस साल मार्च में असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए 252 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं टीएमसी की ओर से  सौंपे गए ब्यौरों के मुताबिक उसने बंगाल चुनाव में 154 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।  बंगाल में राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा खर्च  चुनाव आयोग को हाल ही में  बीजेपी ने जो ब्यौरा सौंपा है उसके मुताबिक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 252 करोड़ 2 लाख 71 हजार 753 रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि इस राशि के60 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल उसने सिर्फ तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में किया। विपक्षी आरोप लगा रहे हैं कि बंगाल में इतना व्यापक खर्च करने के बाद भी बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में आने से रोक नहीं पाई। बीजेपी ...

योगी सरकार के बर्खास्तगी वाले आदेश पर बोले कफील खान, इंसाफ जरूर मिलता है

  योगी सरकार के बर्खास्तगी वाले आदेश पर बोले कफील खान, इंसाफ जरूर मिलता है November 11, 2021 लखनऊ: मेराजुद्दीन सिद्दीकी,  इंडिया  समाचार सेवा डॉ. कफील खान ने कहा कि 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया था और फिर 7 लोगों की बहाली हो जाती है। मेरे मामले में हाईकोर्ट फैसले में कहती है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। इसके बावजूद मुझे खबर मिलती है कि मेरी बर्खास्ती हो गई है। 63 बच्चों के मां-बाप आज भी इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद डॉ. कफील खान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कई जांच और अदालत द्वारा चिकित्सा लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में क्लीन चिट मिलने के बावजूद मुझे बर्खास्त कर दिया गया है।  देर से ही सही मगर इंसाफ जरूर होता है उन्होंने कहा कि 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया था और फिर 7 लोगों की बहाली हो जाती है। मेरे मामले में हाई कोर्ट फैसले में कहती है कि कोई भ्रष्टाचा...

बनें यूपी की आवाज : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया विभाग चेयरमैन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीI

  बनें यूपी की आवाज : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया विभाग चेयरमैन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमे टीI Meraj Uddin Siddiqui, PBC News   बनें यूपी की आवाज’’ अभियान का हिस्सा बनें।  लखनऊ, 09 नवम्बर 2021 उत्तर प्रदेश में कांग्रेस युवाओं को पार्टी में जोड़ने का एक नया अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने युवाओं का खुला आह्वान किया है कि वे ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान का हिस्सा बनें। इस अभियान का मक़सद ज़िला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री  नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित व प्रताड़ित जनता की आवाज बन गयी हैं। प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैरसंवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही है। न्याय के लिए योगी सरकार के अनैतिक कार्यो के ख़िलाफ़ सड़क पर उतर...

सच्चाई उजागर करने वाले वकीलों और पत्रकार पर यूएपीए लगाना लोकतंत्र की हत्या- शाहनवाज आलम

  सच्चाई उजागर करने वाले वकीलों और पत्रकार पर यूएपीए लगाना लोकतंत्र की हत्या- शाहनवाज आलम, चेयरमैन, अल्पसंख्यक विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी I अल्पसंख्यक कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज यूएपीए के तहत दर्ज मुकदमे हटाने की मांग की Meraj Uddin Siddiqui,India Samachar Sewa. लखनऊ 9 नवंबर 2021।      अल्पसंख्यक कांग्रेस ने प्रत्येक जिले से  राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर त्रिपुरा की मुस्लिम विरोधी हिंसा की जांच करने गए सुप्रीम कोर्ट के वकीलों और एक पत्रकार पर यूएपीए के तहत लगाए फर्जी मुकदमों को हटाने के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग की है। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में कहा कि त्रिपुरा की बिप्लब कुमार देब सरकार अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के निर्वहन में पूरी तरह विफल हो चुकी है। त्रिपुरा में सरकार के संरक्षण में मुस्लिम समाज की इबादतगाहों और दुकानों को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद जैसे आतंकवादी संगठनों द्वारा जलाया गया। लेकिन सरकार ने दोषीयों को नहीं पकड़ा। उल्टे इन घटनाओं की जाँच करने गए सुप्रीम कोर्ट के व...

लखीमपुर खीरी : फॉरेंसिक में दावा, आशीष मिश्रा की बंदूक से चलाई गई गोलियां!

लखीमपुर खीरी : फॉरेंसिक में दावा, आशीष मिश्रा की बंदूक से चलाई गई गोलियां! मेराज उद्दीन सिद्दीकी, इंडिया समाचार सेवा। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी, क्योंकि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने पुष्टि की है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान आरोपी अंकित दास और आशीष मिश्रा की लाइसेंसी बंदूकों से गोलियां चलाई गई थीं। लखीमपुर पुलिस ने आशीष मिश्रा और अंकित दास के लाइसेंसी हथियार जब्त किए थे. सभी आग्नेयास्त्रों को 15 अक्टूबर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। किसानों का आरोप था कि आशीष और अंकित ने हिंसा के दौरान कई राउंड फायरिंग की थी। हालांकि दोनों ने इससे इनकार किया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखीमपुर खीरी यात्रा के विरोध में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। भजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही कार ने चार किसानों और एक पत्रकार को टक्कर मार दी। किसानों की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए 13 लोगों में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा भी शामिल हैं...

उर्दू किसी एक धर्म की ज़बान नहीं है। यह सब की ज़बान है, यह प्यार और मोहब्बत का संदेश देती है- दिनेश शर्मा

उर्दू किसी मजहब की नही सबकी जबान है उर्दू किसी एक धर्म की ज़बान नहीं है। यह सब की ज़बान है, यह प्यार और मोहब्बत का संदेश देती है। दिनेश शर्मा। मेराज उद्दीन सिद्दीकी,इंडिया समाचार सेवा। लखनऊ। उर्दू दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में उर्दू के विख्यात कवियों, शायरों, लेखकों एवं प