एक तरफ यूपी की राजनीति में बाहुबली हरिशंकर तिवारी, और दूसरी तरफ आयेंगे तो योगी ही का नारा#YogiReturns
#UP_Election_2022 #UP_Vidhan_Sabha_Chunav_2022 Meraj Uddin Siddiqui उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में अभी 6 महीने की देर है लेकिन सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के समर्थक अभी से ही सरकार की वापसी को लेकर विश्वास से लबरेज दिख रहे हैं. योगी आदित्यनाथ के ऊपर गीतों का सिलसिला आल्हा भोजपुरी बुंदेलखंडी धुनों में तो पहले से ही जारी है लेकिन हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार #दिनेश_लाल_यादव_ निरहुआ ने नए गीत #आएंगे_योगी_ही गीत से हलचल मचा दी है. इस गीत को यूट्यूब फेसबुक और ट्विटर पर एक हफ्ते में करीब 2 मिलियन लोगों ने देखा हैI इसके बाद कई अन्य गायकों ने अपनी अपनी धुन में "आएंगे तो योगी ही" गीत को गाकर सोशल मीडिया पर योगी समर्थकों में जोश और बढ़ा दिया है. निरहुआ के साथ इसी गीत को चर्चित लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने अपने अंदाज में गाया है. योगी आदित्यनाथ रिपोर्ट कार्ड पेज पर इसे भी करीब 65000 व्यूज मिल चुके हैं. अन्य पेजेज पर भी लाखों लोग देख रहे हैं. इस गीत में कहा गया है कि "चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो योगी ही".#YogiReturns इसमें कैसे यूपी का विकास हुआ है, कैसे माफियाओं भ्रष्...